फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित मांगों को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
04जेएनडी05: नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा वर्कर। संवाद
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के बैनर तले जिले की आशा वर्करों ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 21 जुलाई को पंचकूला में राज्यस्तरीय प्रदर्शन और 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान नीलम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राजबाला ने किया। यूनियन नेता जगवंती, सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र और जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। कोविड-19 महामारी समेत विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये मानदेय वृद्धि को तत्काल लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) को स्थायी स्वास्थ्य कार्यक्रम का दर्जा देने तथा भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई।
इसके अलावा छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश, आकस्मिक एवं चिकित्सा अवकाश, पेंशन, फील्ड ड्यूटी के लिए स्कूटर व यात्रा भत्ता, अस्पतालों में विश्राम कक्ष, ऑनलाइन कार्यों के अनावश्यक दबाव से राहत, स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर रोक तथा वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
प्रदर्शन में मुकेश अलेवा, बाला, रानी, सुनीता, कमलेश, मीना, राजकुमारी, कुसुम, सरोज, रेखा, मुन्नी, पिंकी, पूनम सहित सहित बड़ी संख्या में आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें