फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने नागरिक अस्पताल स्थित पार्क में नीलम की अध्यक्षता में धरना दिया। सीटू के राज्य उपप्रधान रमेश चंद्र ने कहा कि आशा वर्कर्स की मांग जायज है। सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे। सरकार वर्कर्स की मांगों व समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। अगर आशा वर्कर्स की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच सितंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। आशा वर्कर्स ने पीएम नरेंद्र मोदी व मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के नाम सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नीलम, राजबाला, राजवंती, बाला, रानी, कमला, रेखा, कविता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें