फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Fri, 01 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आशा वर्कर्स को पंचकूला में प्रदर्शन करने से रोकने व नजरबंद किए जाने के रोष स्वरूप शुक्रवार को आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने जींद विधायक आवास पर पहुंचकर उनके प्रतिनिधि राजन चिल्लाना को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपप्रधान मुकेश ने कहा कि लंबी हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए पंचकूला में स्वास्थ्य मिशन डायरेक्टर के कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रही आशा वर्करों और यूनियन की नेताओं को कई जगह पर उनके घरों में नजरबंद किया गया। रास्तों में ही उनकी गाड़ियों को रोका गया और सीटू राज्य प्रधान सुरेखा, महासचिव जयभगवान सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। राजाबला ने कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ आशा वर्करों में रोष है। इसी रोष स्वरूप प्रदेशभर की आशा वर्करों ने अपने जिलों में भाजपा-जजपा के विधायकों व सांसदों के कार्यालयों व आवासों का घेराव किया है।
आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान नीलम ने गिरफ्तारियों को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि 73 दिन की लंबी हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री के साथ हुआ समझौता लागू नहीं किया जा रहा है। पहले आंदोलनकारियों के साथ समझौता करो, फिर उससे लागू न करो, ये सरकार अपनी आदत का हिस्सा बन चुका है। यह सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोकती है और आशाओं को पंचकूला में नहीं घुसने दिया जा रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों से कहते हैं कि किसान प्रदर्शन करने के लिए ट्रैक्टर से क्यों जाएं और अपनी गाड़ी और बसों से चले जाएं। आशा वर्कर्स तो ट्रैक्टर लेकर नहीं गई, फिर उनको क्यों गिरफ्तार किया गया। इस अवसर पर यूनियन की कोषाध्यक्ष जगवंती, सुमन देवी, बबीता, रोशनी, मंजू, प्रमिला, सावित्री, बेबी, पानपोरी, सुनीता, संतोष मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें