फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है हरियल चौक, हादसे का खतरा

Tue, 24 Mar 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी04: हरियल चौक के पास रात के समय बंद लाइटों के कारण छाया अंधेरा। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित हरियल चौक के पास सड़क पर भले ही दिन में भी लाइटें जलती रहती हैं लेकिन चौक पर रात को अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क हादसा व अन्य घटनाओं के होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी है। रमेश, रवि, विक्रम रणधीर का कहना है कि बीते कुछ दिनों पहले हरियल चौक पर तो दिन में ही हादसे हुए हैं और अगर ऐसे में रात को अंधेरा छाया रहेगा तो बड़ा हादसा हो सकता है। चौक पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है ऐसे में स्ट्रीट लाइट का बंद रहना बड़ी लापरवाही है।
दूसरी ओर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर सिरसा ब्रांच नहर से आगे कैथल रोड के पास लगी चौक लाइट दिनभर जलती रहती हैं। लोगों ने कहा कि इन लाइटों का सही तरीके से संचालन नहीं किया जा रहा है। जहां रात के समय रोशनी की जरूरत होती है वहां लाइटें बंद पड़ी रहती हैं जबकि दिन में बेवजह बिजली खर्च हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और एनएचआई को अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और एनएचआई से मांग की है कि हरियल चौक पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करवाया जाए और जहां लाइटें दिनभर जल रही हैं वहां ऑटोमैटिक सिस्टम लगाकर उनका सही संचालन सुनिश्चित किया जाए।




हरियल चौक के पास बंद लाइट को लेकर जांच करवाई थी यहां पर कुछ इलेक्ट्रिक फॉल्ट आया हुआ है। इसको ठीक करवाया जा रहा है। वहीं नहर से आगे चौक पर जल रही लाइट को लेकर भी जांच करवाई जाएगी जल्द संबंधित समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


– अनिल, रेजिडेंट ऑफिसर, एनएचआई

23जेएनडी04: हरियल चौक के पास रात के समय बंद लाइटों के कारण छाया अंधेरा। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें