19जेएनडी03-योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए स्ट
जींद। पलवल में 10 से 12 मई तक आयोजित ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 10 राज्यों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें होली हार्ट स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र आर्यन, हर्षित और 11वीं कक्षा के छात्र हिमांशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। विद्यालय में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय संचालक समिति सदस्य कर्नल अभेराम, वजीर, दिलावर, विवेक और उपप्राचार्य निशा ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।