फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाना एक प्रकार का प्राकृतिक यज्ञ : राजेंद्र

विज्ञापन
24जेएनडी12 : औषधीय पौधों का रोपण करते हुए विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से औषधीय उद्यान में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद के निर्देशन में कड़ी पत्ता, पारिजात, तेजपत्ता, लहसुन बेल, बेलपत्र, ग्वारपाठा, लालटेनिया, सहजन, इमली सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना एक प्रकार का प्राकृतिक यज्ञ है। सह प्राध्यापक जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति संरक्षण का सर्वोच्च स्थान रहा है। प्राचीन काल से ही गुरुकुलों, मंदिरों और आश्रमों में औषधीय पौधों के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की परंपरा रही है। इस अवसर पर जितेंद्र सैनी, मक्खन सिंह, ईश्वर सिंह, नीलम, रितु, भावना, संगीता, परमजीत आर्य व अरुण सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें