फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान की आवक ने पकड़ी रफ्तार, लग रहा जाम

Wed, 13 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
जींद-रोहतक मार्ग पर लगी ट्रैक्टरों की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक तेजी से हो रही है। अब तक मंडी में 5,99,510 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। गत वर्ष अब तक 8 लाख 5 हजार 326 क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी।
विज्ञापन

जुलाना क्षेत्र के धान की बिजाई पछेती होने के कारण अब कटाई शुरू हुई है। कटाई के साथ आवक बढ़ गई है। उठान का काम धीमा होने के कारण मंडी धान से अट गई है। जुलाना की नई अनाज मंडी में ज्यादातर 1509 और 1121 किस्म के धान की आवक हो रही है। 1509 किस्म के भाव की बात करें तो 2750 रुपये से लेकर 2910 प्रति क्विंटल मिल रहा है। 1121 किस्म धान का भाव 3410 से लेकर 4210 रुपये तक मिल रहा है, जोकि पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।

आवक तेज होने से सड़क पर लग रहा जाम

नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने के कारण जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। आढ़तियों ने नियम बनाया है कि एक दिन मंडी में खरीद का काम बंद किया जाएगा, ताकि उठान का कार्य हो सके। मंगलवार को मंडी में सैकड़ों किसान धान लेकर पहुंचे तो जींद-रोहतक मार्ग पर दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मंडी में किसानों के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी किसान को मंडी में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं आएगी। मंडी में बिजली, पानी और सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। -कोमिला, मंडी सचिव, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें