फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

398 किलोग्राम डोडा पोस्त की हेराफेरी करने के मामले में सीआईए को दस लाख रुपये देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
राजेश, डीएसपी नारकोटिक्स ब्यूरो मधुबन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
20 दिसंबर 2020 को सीआईए को दस लाख रुपये देकर 398 किलोग्राम डोडा पोस्त की हेराफेरी करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले ट्रक मालिक करनाल जिले के ललियानी गांव निवासी गुरविंद्र को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह चार महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से ट्रक में डोडा पोस्त लाने के मुख्य आरोपी ट्रक मालिक गुरविंद्र ने ही सीआईए के कर्मचारियों के साथ मिलकर 812 किलोग्राम डोडा पोस्त में से पकड़े जाने के बाद 414 किलोग्राम दिखाने की साजिश रची थी। इसमें गुरविंद्र ने चार बार में सीआईए कर्मचारियों को दस लाख रुपये दिए थे। गुरविंद्र ने पहली बार में छह लाख, दो बार में डेढ़-डेढ़ लाख तो अंत में एक लाख रुपये दिए थे। इसके बाद ही सीआईए ने पालवां निवासी जगरूप की 414 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तारी दिखाई थी। ट्रक में मौजूद 398 किलोग्राम डोडा पोस्त को कुछ दिन बाद छोड़ने की तैयारी थी। इससे पहले ही नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को मामले की भनक लग गई और उचाना थाने में खड़े ट्रक की तलाशी ली तो उसमें डोडा पोस्त मिला। इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।
सीआईए के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था
नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने इस मामले में सीआईए के दो एएसआई प्रवीण, जयबीर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें अभी तक सीआईए के एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने इस मामले में सीआईए के अन्य कर्मचारियों को नोटिस भेजे हैं। अब छापा मारकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, डीएसपी, नारकोटिक्स ब्यूरो, मधुबन
सीआईए थाने में तैनात आठ कर्मचारियों की पुलिस लाइन में एस्कॉर्ट गार्ड की लगाई ड्यूटी
इस घटनाक्रम के चलते डीआईजी ने सीआईए वन के कर्मियों इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एएसआई प्रवीन कुमार, एएसआई जयबीर, इएसआई सुरजीत सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप, सिपाही अनूप, सतीश और भगवत की ड्यूटी सीआईए से हटाकर पुलिस लाइन में एस्कॉर्ट गार्ड में लगाई थी। अब नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम हेराफेरी के मामले में शामिल इन कर्मियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें