फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ऋण दिलाने का झांसा देकर 26 हजार हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सस्ती दरों पर ऋ ण दिलाने का झांसा देकर लगभग साढ़े 26 हजार रुपये हड़पने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहतक जिला के महम निवासी रिंकू खुराना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव कालवा निवासी रामरत्न ने 12 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 11 नवंबर को उसने फेसबुक पर सस्ती ब्याज दरों पर ऋण देने का विज्ञापन देखा था, जिस पर उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा। बातचीत करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम दीपक बताया, जिसने ऋ ण फाइल की एवज में 3500 रुपये फीस भरने को कहा। पांच दिसंबर को फाइल राशि भेज दी गई। छह दिसंबर को 4850 रुपये फिर से दिए गए। इसके बाद 18 हजार रुपये उसने कमल नाम के खाते में भेजे। बाद में एक महिला ने बात की और ऋ ण पास होने की बात कही, जिसके बाद वह मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। न तो उसे ऋ ण मिला और न ही उसकी राशि को वापस दिलाया गया।
साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में महम निवासी रिंकू खुराना का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिंकू खुराना को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू ने दूसरे के नाम से खाता खुलवाया हुआ था ओर उसे खुद संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मोबाइल, राशि सहित अन्य सामान बारे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरजिंद्र सिंह, जांच अधिकारी, साइबर अपराध शाखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें