02जेएनडी28-वैज्ञानिक अर्पित मलिक को सम्मानित करते हुए भाविप पदाधिकारी। संवाद
सफीदों। भारत विकास परिषद सफीदों के सदस्य दलबीर सिंह मलिक के बेटे अर्पित मलिक का जर्मनी में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शाखा सदस्यों ने प्रधान डॉ. नरेश वर्मा की अध्यक्षता में अर्पित मलिक का अभिनंदन किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भाविप अध्यक्ष डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि सफीदों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस दौरान जसबीर मलिक, मनीष वर्मा, संजीव पुडीर, घनश्याम भाटिया, दलबीर मलिक, राजबाला मलिक, अभिषेक मलिक और घनश्याम राणा मौजूद रहे। संवाद