28जेएनडी30-मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग का स्वागत करते हुए
उचाना। मार्केट कमेटी चेयरमैन बने सुरेंद्र खरकभूरा व वाइस चेयरमैन बने प्रवीण गर्ग उचाना खुर्द को अनाज मंडी में आढ़तियों की ओर से स्वागत किया गया। पवन कुमार सतबीर शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडी प्रधान विकास पंघाल ने अध्यक्षता की।
सुरेंद्र ने कहा कि जो मान-सम्मान की पगड़ी आढ़तियों ने पहनाई है उसको वह झुकने नहीं देंगे। आढ़ती व किसान को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी को साथ लेकर सभी के हित के कार्य किए जाएंगे। फसल का सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में किसान व आढ़तियों को कोई परेशानी फसल खरीद को लेकर नहीं आने दी जाएगी।
किसानों से अपील है कि वह पीआर धान को साफ और सुखाकर लाएं ताकि फसल मंडी में आते ही बिक सकें। विधायक देवेंद्र अत्री की अगुवाई में निरंतर किसान व आढ़तियों के हितों को लेकर कार्य हो रहे है। इस मौके पर सतपाल अत्री, साधुराम खेड़ा, ओमदत्त डाहौला, शीशपाल शास्त्री, राजू शर्मा, सतपाल करसिंधु, विक्की बंसल, सत्ता शर्मा और सत्यवान शर्मा मौजूद रहे।