फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पांच नवंबर करें आवेदन

Wed, 22 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी04 : एक निजी स्कूल के प्राचार्य रविंद्र कुमार को परीक्षा का निमंत्रण देते हुए राजकुमार - फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
विज्ञापन
जींद। राज्यस्तरीय हरियाणा प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एचकेसीएल पोर्टल पर शुरु कर दी गई है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी शिक्षा व समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने बताया कि यह राज्यस्तरीय परीक्षा कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना मंच प्रदान करना है।
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उन्होंने मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्कूलों में निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

ये रहेगा परीक्षा शेड्यूल
5 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी।
10 से 20 नवंबर तक प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित।
22 नवंबर को प्रथम चरण का परिणाम घोषित।
25 नवंबर को द्वितीय चरण के एडमिट कार्ड जारी।
27 से 30 नवंबर तक द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित।
5 दिसंबर को अंतिम परिणाम घोषित।
20 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।
विजेताओं को दिया जाएगा पुरस्कार
प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय दोनों कैटेगरी में प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्यस्तर पर चार ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम पांच बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तर पर प्रथम इनाम 5100, द्वितीय 4100, तृतीय 3100, चौथा 2100 व पांचवा इनाम 1100 रुपये होगा साथ में सभी छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। इसी प्रकार से जिलास्तर पर प्रत्येक ग्रुप के प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कृत किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें