फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि आरकेवीवाई योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन घटक में स्ट्रॉ बेलर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर, स्ट्रॉ चॉपर, जीरो ड्रिल, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, कॉम्ब रीपर और स्वचालित रीपर बाइंडर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पिछले तीन वर्षों में संबंधित कृषि यंत्र पर किसी योजना के तहत अनुदान नहीं लिया होना चाहिए। प्रत्येक किसान केवल एक कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर सकेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है।
विज्ञापन


आवेदन के दौरान पैन कार्ड, ट्रैक्टर आरसी, स्व-घोषणा पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को जाति प्रमाण पत्र भी देना होगा। विजय कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें