फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन छह तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की और से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र कलाकार छह जनवरी तक इस पुरस्कार के लिए ईमेल या डाक के माध्यम से संबंधित विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईपीआओ (जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी) संजय बिड़लान ने बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। आवेदन छह जनवरी तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17सी चंडीगढ़ या ईमेल के माध्यम से विभाग को भेजे जा सकते हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए।
प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है। अनिवार्य योग्यताओं के अनुरूप प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद सांगियों को अपने पूरे दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी। इसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी और चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें