फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भौतिकी विषय में अनुष्का व महक का मॉडल प्रथम

विज्ञापन
28जेएनडी18-राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्राचार्य डॉ. जयनारायण गहलोत। - फोटो : टूंडला तहसील में एसआईआर का कार्य करते पशु चिकित्सक व अन्य संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयनारायण गहलावत ने की। प्रदर्शनी में छात्राओं ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल और संगणक विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भौतिकी विषय में अनुष्का व महक का मॉडल प्रथम, रसायन विज्ञान में वंशिका और अंशिका का मॉडल प्रथम रहा।जीव विज्ञान में महक व नेहा, वनस्पति विज्ञान में ओजसी व पलक, भूगोल में रीतिका व इच्छा और संगणक विज्ञान में रीतिका एवं सलोनी के मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
प्राचार्य डॉ. जयनारायण गहलावत ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना है ताकि वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी हासिल कर सकें। मॉडलों के माध्यम से छात्राओं ने विज्ञान से जुड़ी जटिल अवधारणाओं को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

संयोजिका आशी मित्तल ने बताया कि यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक है बल्कि समाज को विज्ञान के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई सोच के साथ आगे बढ़ती है। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, अजीत सिंह, गुरदीप, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें