फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में अनुज ने मारी बाजी

Sun, 01 Mar 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी11: विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान मॉडल दिखाते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राजपुरा भैण में मनाया गया। अध्यक्षता मनीष जयहिंद ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर राजबाला कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने महान वैज्ञानिक सीवी रमन के योगदान को याद करते हुए युवाओं से नवाचार और वैज्ञानिक सोच अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें अनुज ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय और विनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में वक्ता शौकीन ने बढ़ते साइबर फ्रॉड के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए विज्ञान की सही समझ आवश्यक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें