फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: लेह में गाड़ी खाई में गिरने से घायल हुआ जींद का जवान अनुज, मां से फोन पर कहा चिंता मत करना, मैं ठीक हूं

Mon, 21 Aug 2023 01:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

लेह में गाड़ी खाई में गिरने से ढिगाना गांव का जवान अनुज घायल हो गया। घायल का लेह लद्दाख में इलाज चल रहा है। कल परिजन पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
अनुज का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के लेह जिले में खाई में गिरी सेना की गाड़ी में जींद जिले के ढिगाना गांव का साढ़े 21 वर्षीय अनुज भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी जांघ व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार लेह के एक अस्पताल में चल रहा है। अनुज वर्ष 2021 में सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों को इसकी सूचना शनिवार रात को लगभग 10 बजे मिली।

विज्ञापन


रविवार को शाम करीब पांच बजे अनुज की फोन पर मां शीला से बात हुई। अनुज ने बताया कि मां, मैं ठीक हूं चिंता मत करना। अभी लेह के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जांघ व रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं। सोमवार को चंडीगढ़ रेफर किया जाएगा। इसके चलते उसके परिजन अब सोमवार को चंडीगढ़ पीजीआई में मिलने के लिए पहुंचेंगे।

अनुज के चाचा राजबीर व गांव के सरपंच विनोद ने बताया कि अनुज के पिता बिजेंद्र सिंह भी आर्मी में थे जिनका लगभग 10 साल पहले डयूटी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद अनुज का सपना भी देश सेवा करने का बना। वह लगभग तीन वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


परिवार में अनुज से दो बड़ी बहन हैं। जो शादीशुदा हैं जबकि दूसरी मां से एक छोटा भाई भी है। अनुज 2021 में आर्मी रिजर्व रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अनुज की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीते माह अनुज की दादी का निधन हो गया था। 26 जुलाई को अनुज छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने अनुज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें