फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में रुमाल बांध 40-50 लोगों का कॉलेज में धाबा, 20 मिनट तक उत्पात, जो सामने आया घायल किया

Fri, 04 Oct 2019 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों द्वारा घायल किया गया बीए प्रथम वर्ष का छात्र दीपक। - फोटो : Jind
विज्ञापन

जुलाना के राजकीय कॉलेज में उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ जब कॉलेज परिसर में चार दर्जन के करीब असामाजिक तत्व घुस गए और कॉलेज परिसर में जमकर बवाल किया। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों ने कॉलेज के विद्यार्थियों पर भी हमला किया, जिसमें चार-पांच विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। एक युवक घायल हो गया। कॉलेज में हंगामा होता देख छात्राएं घबरा गईं और परिजनों को कॉलेज बुलाकर उनके साथ घर गईं। कॉलेज में बवाल की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


वीरवार को जुलाना के राजकीय महाविद्यालय में 40-50 से ज्यादा असामाजिक तत्व मुंह पर रुमाल बांधकर घुस गए और चार-पांच विद्यार्थियों को अपना निशाना बनाया। कुछ विद्यार्थी मौके से फरार हो गए। असामाजिक तत्वों ने कॉलेज परिसर में घुसते हुए गेट के शीशे तोड़ दिए।

 

सूचना पट पर लगी सूचना को पढ़ रहे विद्यार्थियों के ऊपर डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। एक विद्यार्थी को सिर में ज्यादा चोट आई। सूचना मिलने पर प्राध्यापकों ने कक्षाओं के दरवाजे बंद कर लिए। असामाजिक तत्वों का उत्पात लगभग 20 मिनट तक चलता रहा। इसके बाद वह फरार हो गए। प्राचार्य भूपेंद्र ने जुलाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

मेरा नहीं था कोई कसूर : छात्र
बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी दीपक को गंभीर चोटें आईं। असामाजिक तत्वों ने डंडे से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया था। जिसके बाद दीपक को जुलाना के अस्पताल में लाया गया। यहां पर दीपक का प्राथमिक उपचार करने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। दीपक ने कहा कि उसका कोई कसूर नहीं था और न ही किसी से उसकी कोई रंजिश थी।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज में पहुंच गई थी। एक विद्यार्थी को ज्यादा चोटें लगी हुई हैं, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस घायल हुए विद्यार्थी के बयान लेने के लिए गई हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सुरेंद्र सिंह, इंचार्ज मंडी चौकी जुलाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें