22जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में हत्या का प्रयास करने के मामले का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : ramnagar news
जींद। एवीटी स्टाफ ने जमीनी विवाद में सुपारी देकर हत्या का षड़यंत्र रचने के मामले में एक और आरोपी हाट निवासी सोनू उर्फ नीटू को गिरफ्तार किया है।
एवीटी स्टॉफ इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि सदर थाना सफीदों में व्यक्ति ने सुपारी देकर अन्य साथियों के साथ मिलकर कार से टक्कर मारकर साले के लड़के मलिकपुर निवासी विक्रम की हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी समेत अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी जगतार, प्रवीन उर्फ पीना व जगीर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू उर्फ नीटू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
संवाद