फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में एक और डेंगू मरीज मिला, आंकड़ा 42 पहुंचा

Tue, 14 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में एक और डेंगू पॉजिटिव केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग को 45 वर्षीय घिमाना गांव का एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। इसके चलते जिले में डेंगू संक्रमित का आंकडा 42 पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं अब तक चिकनगुनिया के तीन व मलेरिया के दो मामले स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने आसपास क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। वहीं शहर की जेल कालोनी सहित शहर दर्जन भर कालोनियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के बचाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में चलाए गए जागरूकता अभियान में 17 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।
वर्जन
सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों तथा हौदी को सुखा कर ही भरे तो लोगो को बचाया जा सकता है। -डाॅ. बिजेंद्र ढांडा जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें