संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के शर्मा नगर स्थित आरपीआई कार्यालय में तोड़-फोड़ कर सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी ईंटल कलां निवासी रामदिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी की गई दो कस्सी बरामद भी की है।
सफीदों निवासी सुनील कुमार और रामकिशन जांगड़ा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने जींद के शर्मा नगर में आरपीआई कार्यालय खोला हुआ है। 24 फरवरी सुबह कार्यालय से बेड, सोफे, अलमारी, बैड के गद्दे, मेज समेत अन्य सामान चोरी मिले जोकि दो-तीन लाख रुपये का था।
आरोप लगाया कि बदमाशों ने कार्यालय का बिजली कनेक्शन भी काट दिया था। इससे पहले 21 जनवरी को भी कार्यालय पर लगे सीसीटीवी और अन्य समान तोड़ दिया था। वहीं कार्यालय के बाहर आरपीआई आंबेडकर कार्यालय लिखा हुआ था जिस पर कालिख पोत दी थी।