नरवाना। बेलरखा में युवक पर जानलेवा हमला मामले में सीआईए पुलिस ने उझाना निवासी सुमित को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर कार्रवाई की जा रही है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह के अनुसार, सौरभ ने 24 जुलाई को शिकायत की थी। सौरभ ने आरोप लगाया था कि कुशल, मोहित, अंकित, आशीष, अभिषेक, सुमित समेत अन्य युवकों ने उस पर गंडासे और डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इस मामले में उझाना निवासी मोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को सुमित के परिचित से मिलने आने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसी विवाद में मोहलखेड़ा निवासी सचिन को भी गंभीर चोटें लगी थीं। दूसरे मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद