जींद। एवीटी स्टाफ और सीआईए स्टाफ की टीम ने ऋषि हत्याकांड मामले में एक और आरोपी अमरगढ़ गांव निवासी गुरमीत उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले अमित उर्फ बब्ला, सोनू, राजेश और टिंकू गिरफ्तार हो चुके हैं।
एवीटी स्टाफ इंचार्ज के उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना के उप निरीक्षक सुखदेव सिंह को सूचना मिली कि ऋषि हत्याकांड मामले का एक आरोपी अमरगढ़ में आ रहा है। इस पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सीआईए नरवाना और वीएटी स्टाफ की संयुक्त टीमों ने गांव अमरगढ़ से आरोपी गुरमीत को काबू कर लिया है।
आरोपी गुरमीत करीब तीन माह से फरार चल रहा था। राजपुरा भैण निवासी मनीष ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि छह जुलाई को वह और ऋषि बाइक पर सवार होकर रोहतक की तरफ जा रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। जब वह पौली गांव के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर आए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इससे बाइक के पीछे बैठा ऋषि नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर फिर फायरिंग कर दी। इससे ऋषि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग गए थे। वह भी गोलियां लगने से घायल हो गया था।
जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तक अमित उर्फ बब्ला, सोनू, राजेश और टिंकू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी गुरमीत को पेश अदालत में अदालत में पेश किया, जहां से उसको रिमांड पर लिया है।