फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इन्वर्टर की बैटरी व नकदी चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। थाना सदर नरवाना पुलिस ने खेत से इन्वर्टर की बैटरी और नकदी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मंगलपुर निवासी विकास उर्फ कौतर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1400 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना सदर नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव बड़नपुर निवासी परमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव सच्चा खेड़ा की सड़क पर स्थित उसके खेत से अज्ञात व्यक्ति इन्वर्टर की बैटरी और एक हजार रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव मंगलपुर निवासी दीपक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी से पूछताछ के दौरान विकास उर्फ कौतर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जींद पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें