फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12 करोड़ का सालाना बजट...पार्कों की घास सूखी, बाल्टी से दे रहे पौधों को पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर के पार्कों में सबमर्सिबल बंद पड़े हैं। पार्कों में जलसंकट के चलते हरियाली नदारद है। नगर निगम का पार्कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए सालाना 12 करोड़ रुपये का बजट है फिर भी पार्क बदहाल हैं।
पुराना हाउसिंग बोर्ड के दो पार्कों में तो लोग बाल्टी से पौधों में पानी डालते हैं। इन पार्कों में एक साल से सबमर्सिबल बंद हैं। वार्ड 10 में शहीद सतपाल पार्क में सबमर्सिबल खराब है। लोगों को पार्क से नल का पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन

गांधी कैंप पार्क, भगवान वाल्मीकि पार्क, बोहर गांव में बने पार्क, शिवाजी कॉलोनी पार्क, तिकाेना पार्क व डबल पार्क आदि में समस्या गहराई हुई है। शहर में नगर निगम के 150 पार्क हैं। गर्मी बढ़ने से पार्कों में सुबह-शाम लोगों की भीड़ बढ़ रही है लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग नगर निगम को कोस रहे हैं।

अधिकारी मौका देखने तक सीमित
पार्क में घूमने वाले अनिल, मनोहर व अनिता ने बताया कि शिकायत मिलने पर अधिकारी मौका देखने तक ही सीमित हैं। कार्रवाई नहीं हो रही है। वार्ड 20 में शामिल पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगभग एक साल से पानी की सुविधा नहीं है। इसका सबमर्सिबल खराब पड़ा है। कॉलोनीवासी खुद घरों से बाल्टी में पानी लाकर पौधों में देते हैं। शिव-पार्वती पार्क और व अन्य पार्क में भी हरियाली नदारद हो चुकी है।

पार्कों में लगे पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं। घास भी सूख चुकी है और धूल उड़ने लगी है। इसकी शिकायत मैं कई बार निगम अधिकारियों को कर चुका हूं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

- जसबीर कुमार पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
-
निगम के पार्कों में सबमर्सिबल व पानी की व्यवस्था को चेक कराया जाएगा। जहां कहीं मशीन खराब होगी तो उसे ठीक कराया जाएगा और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।
- मनजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें