फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाबा स्मृतगिरी डेरे पर वार्षिक भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
25 जुलाना 01: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
जुलाना। गतौली गांव स्थित बाबा स्मृतगिरी डेरे पर वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे डेरे में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा स्मृतगिरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे से पहले मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। हवन के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सेवा की और व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।
डेरे के महंत बाबा अमरनाथ ने कहा कि बाबा स्मृतगिरी डेरे पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भंडारे जैसे आयोजनों से लोगों में सेवा और सहयोग की भावना बढ़ती है। ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने बताया कि बाबा स्मृतगिरी मंदिर के प्रति ग्रामीणों में गहरी आस्था है। हर वर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में गांव के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे राज्य अथवा विदेश में रहता हो, वह भी भंडारे में शामिल होने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि भंडारा ग्रामीणों के लिए धार्मिक आयोजन के साथ-साथ आपसी मेल-मिलाप का भी अवसर बन गया है। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण एक-दूसरे से मिलते हैं और गांव के सुख-दुख को साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें