फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौपाल के नए भवन निर्माण के लिए 11 लाख देने की घोषणा

Fri, 30 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी24- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए गंगा पत्ती के लोग। स
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नरवाना में बिजली, पानी, सफाई, सीवरेज, गलियों से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को नरवाना शहर की गंगा पत्ती कॉलोनी में धन्यवादी दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने गंगा पत्ती में चौपाल के नए भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मिर्धा पत्ती में 15 लाख रुपये से बनने वाली चौपाल का टेंडर जारी कर दिया है। गंगा पत्ती में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी का कनेक्शन गैबी साहिब मंदिर के बूस्टर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य को प्राथमिकता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और जल्द ही इस बारे वे स्वयं फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा पत्ती में विकास कार्य करवाने के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें