फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवनिंग वाक पर निकलने लगे आवारा पशु

Mon, 01 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
परेशान लोगों ने कहा कि नरवाना के आवारा पशु भी इवनिंग सैर करते हैं जिस कारण शाम होते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो जाती है। आए दिन सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम को अचानक दो सांडों की भिड़ंत हो गई जिससे शहर में भगदड़ मच गई। कई लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे ज्यादा समस्या भगत सिंह चौक, अपोलो चौक, दिल्ली पटियाला रोड पर है।

दिल्ली-पटियाला रोड पर गाय व अन्य आवारा पशु सड़कों के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले में आंख मूंदे बैठा है।
विज्ञापन


शहरवासी संजय, संदीप, नवीन, राममेहर, सुशील, सतीश, सचिन, गुलशन, संतोष ने बताया कि आवारा गाय तथा सांड़ सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि दुधारू गायों को तो सुबह-शाम दूध निकालकर सड़कों पर आवारा फिरने के लिए छोड़ दिया जाता है। जब दूध देने योग्य होती है तो उसे दोबारा पालतू बना दिया जाता है।
विज्ञापन


अगर प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई करे तो काफी हद तक लोगों को आवारा पशुओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें