फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल परिसर के मंदिर में सीवर का पानी फैलने से श्रद्धालुओं में रोष

Sun, 06 Sep 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी02: नागरिक अस्पताल के मंदिर परिसर में जाम हुआ सीवर। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में कई दिनों से सीवर का गंदा पानी फैल रहा है। इससे श्रद्धालुओं और अस्पताल आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहुउद्देश्यीय जन कल्याण सभा ने प्रशासन को पत्र भेजकर इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है।
सभा के प्रदेश महासचिव रणधीर सिंह ने इस स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि सीवर का गंदा पानी फैलने से स्वास्थ्य कर्मचारियों और आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही को देखते हुए यह चिंताजनक है। रणधीर सिंह के अनुसार, अधिकारियों को पहले भी इस बारे में सूचित किया गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने सीवर जाम का कारण बताया। उनके अनुसार, अस्पताल की मरम्मत के दौरान ठेकेदार ने मलबा डाला था। कर्मचारियों ने कहा कि सीवर सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदार या अस्पताल प्रबंधन की है। सभा ने प्रशासन से सीवर की सफाई कराने और गंदगी हटाने की मांग की है। उन्होंने भविष्य के लिए स्थायी व्यवस्था करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें