फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस की गाड़ी को कार सवारों ने टक्कर मारी, चालक घायल

Sun, 18 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमरहेड़ी गांव में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर तोड़ने व पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सत्यबीर ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार की रात में शाहपुर गांव की तरफ गश्त पर थी। जब वह लौट रहे थे तो अमरहेड़ी गांव के पास सड़क पर खड़े दो व्यक्तियों ने बताया कि एक स्विफ्ट कार में चार युवक हैं। कार का आगे का शीशा टूटा हुआ है और वह तेज आवाज में गाने बजाकर आसपास के लोगों से गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो कार सवारों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें भी चोट आई। घटना को अंजाम देकर चारों युवक गाड़ी से उतरकर भाग गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें