13जेएनडी26-धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर। स्रोत: कार्यकर्ता
- फोटो : Samvad
जुलाना। तहसील कार्यालय परिसर में बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी वर्करों ने उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
प्रदेश सचिव राजबाला ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। आंगनबाड़ी वर्करों को उनका उचित अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने वर्करों को महंगाई भत्ता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद