सफीदों। सफीदों के रड़ा मोहल्ला में एक धर्मशाला में चल रहे निजी स्कूल में वीरवार शिक्षा विभाग व सीएम फ्लाइंग जींद की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीएम फ्लाइंग जींद के निरीक्षक राजदीप सिंह व शिक्षा विभाग के बीआरसी राजपाल उपस्थित रहीं, जिन्होंने सफीदों के रड़ा मोहल्ला के पास धर्मशाला में चल रहे मिडिल स्कूल में छापा मारा।
सीएम फ्लाइंग टीम के निरीक्षण के दौरान मौके पर गली के गेट पर स्कूल का नाम अंकित नहीं मिला। आठवीं तक कक्षाएं लगी मिलीं और कक्षाओं के लिए सात कमरे बने हुए मिले। स्कूल की कुछ छात्र संख्या रजिस्टर मुताबिक 123 पाई गई, जबकि निरीक्षण के दौरान स्कूल में 85 बच्चे हाजिर पाए गए।
स्कूल में मिडिल तक कक्षाएं लगी मिली। इसमें आठ अध्यापक कार्यरत मिले। इस दौरान स्कूल संचालक विकास स्कूल के स्थायी मान्यता संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिन्होंने एक कागजात दिखाया, जोकि वर्ष 2001 की मिडिल तक अस्थायी मान्यता का था। साथ ही स्कूल संचालक के पास जमीन संबंधित कोई भी मालिकाना हक, इस वर्ष का स्थायी मान्यता या अस्थायी मान्यता का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। स्कूल में कोई खेल का मैदान नहीं था। इसमें सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार करके जिला शिक्षा अधिकारी जींद को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।