फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अज्ञात ने व्यक्ति से ठगे 4.13 लाख रुपये

Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने बीमा लोकपाल शिकायत दर्ज करने के नाम पर 4.13 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सफीदों निवासी राजिंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को उसके पास मैक्स लाइफ पॉलिसी से संबंधित एक कॉल आई। उस व्यक्ति ने अपना नाम संदीप मिश्रा बताते हुए कहा कि वह बीमा लोकपाल शिकायत से है। उसने पूछा कि बीमा पॉलिसी का लाभ मिल रहा है या नहीं तो उसने इंकार कर दिया। फिर उसने कहा आपकी शिकायत दर्ज कर देते हैं। अगले दिन उसने सारे कागज मांग लिए और उसने 15500 रुपये 23 अप्रैल 2025 को पैसे डालने को कहा। बाद में यूनिक कोड के नाम से 22500 रुपये, दो मई को उसी खाता में जमा करवा लिए। इस प्रकार उसने मेडिकल क्लेम 90 हजार रुपये 7-8 मई को मांगे। फिर उसने आरबीआई की लिमिट बढ़ाने के नाम से 27000 रुपये मांगे। उसने कुल 4 लाख 13 हजार 500 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें