फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सीआईए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; होटल मालिक को दी थी धमकी

Thu, 04 Jun 2026 10:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मुठभेड़ सुबह ईक्कस बाईपास पर हुई। कुछ दिन पहले सफीदों में होटल मालिक को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में ईक्कस बाईपास क्षेत्र में वीरवार सुबह सीआईए की टीम और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। घायल बदमाश को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीआईए की टीम को संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने ईक्कस बाईपास के पास दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की तरफ गोली चला दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी।

घायल की पहचान तपन (35) निवासी कुरड़ के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान गोवर्धन (28) निवासी ऐंचरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों पर कुछ दिन पहले सफीदों क्षेत्र के एक सैनी होटल संचालक को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस इस मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें