26jjrp10- झज्जर। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जाते परिजन। संवाद
झज्जर। देव नगर कॉलोनी के पास झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग रामफल (85) की मौत हो गई। रामफल वीरवार को सड़क पर पैदल जा रहे थे। झज्जर से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। परिजनों ने बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हे गई।जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज कर की है।