फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोशाला में नए शेड के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा

विज्ञापन
14जेएनडी27: 85 वर्षीय कौशल्या देवी को सम्मानित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। गांव धरौदी में बाबा जमीन नाथ सेवा समिति की ओर से संचालित बाबा जमीन नाथ गोशाला का 15वां स्थापना दिवस व मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गोशाला में नए शेड के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सनातन संस्कृति की भूमि है और गो-सेवा हमारी आस्था का अभिन्न हिस्सा है। वहीं, मंत्री बेदी ने 85 वर्षीय कौशल्या देवी, धर्मपत्नी बनारसी दास को उनकी दान भावना के लिए सम्मानित किया।
कौशल्या देवी ने एक एकड़ काश्तकार भूमि, गहने व चल-अचल संपत्ति गोशाला को दान की है और अपनी वृद्धावस्था पेंशन से भी हर वर्ष राशि दान करती हैं। इस वर्ष उन्होंने 20 हजार रुपये का योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार गोशालाओं को नियमित आर्थिक सहायता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें