फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अस्पताल में अगले सप्ताह शुरू होगी अमृत फार्मेसी, कम दाम पर मिलेंगी दवाएं

विज्ञापन
19जेएनडी17: नागरिक अस्पताल में गोहाना रोड के सामने तैयार किया गया अमृत फार्मेसी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब दवाओं के लिए अस्पताल से बाहर जाने की जरूरत कम होगी। अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के पास अमृत फार्मेसी तैयार हो चुकी है और इसे अगले सप्ताह किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

फार्मेसी में दवाओं का स्टॉक रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंप्यूटर सिस्टम लगाया जा चुका है और फार्मासिस्ट की तैनाती भी कर दी गई है। यहां बाजार की तुलना में लगभग आधी कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध मरीजों को करवाई जाएगी।
गोहाना रोड पर राजकीय महाविद्यालय के सामने मुख्य गेट के नजदीक तैयार की गई इस फार्मेसी में अलग-अलग कंपनियों की ब्रांडेड दवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार कई दवाएं निशुल्क दी जाती हैं, लेकिन किसी दवा का स्टॉक उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अमृत फार्मेसी अस्पताल के पास ही वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


जनऔषधि केंद्र से अलग होगी अमृत फार्मेसी
अस्पताल परिसर में जनऔषधि केंद्र पहले से संचालित है। वहां मुख्य रूप से जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर मिलती हैं। अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था होने से इसकी प्रकृति अलग होगी। मरीजों को चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार विभिन्न कंपनियों की दवाएं कम कीमत पर मिलने की सुविधा मिलेगी। इससे बाहर से दवा खरीदने पर होने वाला खर्च भी कम हो सकता है।

दूध, दही से लेकर घी और आइसक्रीम तक मिलेगा
अमृत फार्मेसी के साथ ही वीटा पार्लर भी तैयार किया गया है। अस्पताल में पहले से वीटा के दो बूथ हैं, लेकिन वहां सीमित उत्पाद उपलब्ध होते हैं। नए पार्लर में दूध, दही, घी, लस्सी, मिठाई और आइसक्रीम समेत वीटा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी अस्पताल परिसर के पास ही खानपान की सुविधा मिल सकेगी।

वर्जन
अमृत फार्मेसी का कक्ष तैयार हो चुका है। जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले सप्ताह तक फार्मेसी शुरू कर दी जाएगी। वीटा पार्लर भी तैयार है, जहां वीटा के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें