वहीं अमित के पिता राजकुमार ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने और पैसे छीनने के आरोप लगाए हैं। राजकुमार के अनुसार वे ई-रिक्शा चलाते हैं और उन्हें फोन कर बुलाया गया कि उनके परिवार में कोरोना की रिपोर्ट आई है। ऐसे में जल्दी घर आ जाएं। जब वह घर पहुंचा तो खुद को पानीपत सीआईए पुलिस बताने वाली टीम ने उनको गाड़ी में डाल लिया।
कुछ देर के बाद उनके पास फोन आया और इस पर गोहाना रोड के पास उससे पैसे छीनकर मारपीट कर गाड़ी से फेंक दिया गया। यहां कुछ और पुलिसकर्मी भी थे। इन लोगों ने कहा कि वे इसकी शिकायत थाने में दें। राजकुमार का आरोप है कि उसकी जेब से साढ़े 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत नहीं दी है।
अमित के खिलाफ दर्ज हैं पांच केस
- जीद शहर थाना में 2015 में लड़ाई-झगड़े का केस।
- जींद शहर थाना में 2015 में चोरी का केस दर्ज।
- जींद शहर थाना में 2014 में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज।
- जींद सदर थाना में 2014 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज।
- जींद शहर थाना में 2017 में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज।
फेसबुक पर भी सक्रिय रहता था अमित
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमित ने फेसबुक पर खिलाड़ी सुनारिया के नाम से आईडी बनाई हुई है। फेसबुक पर वह अपने फोटो अपलोड करता रहता था। फेसबुक पर अपने रौब के बारे में भी कई बार लिखा है। तीन दिन पहले डाली गई अपनी पोस्ट पर लिखा है ‘दिल बड़ा रखोगे तो पहचान अपने आप बढ़ जाएगी।’ वहीं 22 जून को डाली गई एक पोस्ट में अमित ने लिखा है कि ‘किसा टाइम कैसे खेलते हैं एक अच्छा खिलाड़ी ही जानता है’।
कॉलोनी के कई लोगों से की पूछताछ
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी के कई लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ के लिए 10-12 लोगों को उठाया, लेकिन अमित की मौत के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।
बुटाना चौकी के पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को पुलिस मंगलवार को रोहतक रोड पर पकड़ने गई थी। इस दौरान बदमाशों ने सोनीपत पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस कार्रवाई में एक युवक को गोली लगी, जिसकी मौत हो गई। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में सोनीपत पुलिस कार्रवाई कर रही है। कप्तान सिंह, डीएसपी।