फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शांति के बीच किसान मोर्चाबंदी की तैयारी में जुटे

Sun, 18 Feb 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सफाई के दौरान मिसाइलनुमा मिली चीज को दिखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। दातासिंह वाला बॉर्डर पर तीसरे दिन भी शांति रही। किसानों रविवार शाम को होने वाली केंद्र सरकार के साथ बातचीत के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। किसान को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग मान लेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान दिल्ली कूच करने का प्रयास करेंगे। फिर से पुलिस तथा किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो जाएगी। शनिवार को काफी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचीं और मोर्चा संभाल लिया। यहां बॉर्डर से पहले कुछ दूरी पर कांटेदार तार लगाया गया है। इससे आगे किसानों के जाने पर रोक है। दिनभर यहां किसान बैठे रहते हैं और नारेबाजी का सिलसिला चलता रहता है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को साध संगत ने यहां पर सफाई अभियान शुरू किया। पंजाब से यहां लगभग दस हजार किसान पहुंचे हैं, इसलिए यहां काफी गंदगी हो गई थी। सड़क को पूरी तरह से साफ किया। काफी किसान सुबह-शाम लंगर की तैयारी में लग जाते हैं। इसके अलावा घायल किसानों की मरहम पट्टी का भी कार्य दिनभर चलता रहता है। महिलाएं गुरुवाणी का पाठ करती रहती हैं। शनिवार व रविवार को बच्चों की छुट्टी होने के चलते यहां काफी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे।
मिसाइलनुमा चीज मिली
किसानों को दातासिंह वाला बॉर्डर पर मिसाइनुमा वस्तु मिली है। उनका आरोप है कि पुलिस ने इसे चलाया होगा, लेकिन इसके बारे में किसी को पता नहीं लगा। सुबह किसान जब सफाई कर रहे थे तो उनको यह मिसाइल नुमा चीज मिली। किसानों का आरोप है कि पुलिस उनको मारने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

दातासिंह वाला गांव के लोगों ने पुलिस पर लगाए तोड़फोड़ करने के आरोप
दातासिंह वाला गांव के लोगों ने पुलिस पर गांव में तोड़फोड़ करने के आराेप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को संदेह है कि दातासिंह वाला गांव के लोग पंजाब के किसानों का साथ दे रहे हैं, इसलिए हर घर में छापा मारा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने यहां काफी तोड़फोड़ भी की। दातासिंह वाला गांव के लोगों ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सफाई के दौरान मिसाइलनुमा मिली चीज को दिखाते किसान। संवाद

सफाई के दौरान मिसाइलनुमा मिली चीज को दिखाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें