जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ऑनलाइन स्टार्टअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय अलेवा, एसडी कन्या कॉलेज उचाना मंडी, शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय महाविद्यालय जुलाना, सरला मेमोरियल राजकीय महिला महाविद्यालय सफीदों, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय जींद और राजकीय महाविद्यालय जींद सहित जिले के अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में सहायक प्रो. मनोज सिवाच, प्रो. सोनू सिहाग और प्रो. भगवान दास शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमन रेढू, द्वितीय स्थान पर गौरव और तृतीय स्थान नवीन कुमार ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आधुनिक समय में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। वाणिज्य सोसाइटी की संयोजिका डॉ. ज्योति और उद्यमिता विकास क्लब की संयोजिका प्रो. यशवंती ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। इस मौके पर प्रो. नवीन सिंगला, प्रो. ऊषा, प्रो. रवि कुमार और प्रो. निशा भी मौजूद रहे।