फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी होटल में गलत काम होने का आरोप

Mon, 15 Jan 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी24: जरुरतमंद महिलाओं को गेहूं के चैक वितरित करते हुए अतिथि। स्वयं
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड पर एक निजी होटल में अनैतिक कार्य और अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए रविवार को नरवाना रोड पर जींद कल्याण समिति के नेतृत्व में लोग एकत्रित हुए और पटियाला चौक स्थित पुलिस चौकी प्रभारी को शिकायत दी।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने आरोप लगाया कि नरवाना रोड पर खुले होटल से आसपास का माहौल खराब हो गया है। यहां पर होने वाले गलत कार्य के कारण उनके बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। शहरवासी प्रदीप, रणबीर, प्रेम भुक्कल, सतीश, आकाश, नरेंद्र, मनीष, अनिल कुमार, मोहम्मद शाइन, कुलदीप, नसीब, कप्तान, गुलाब और कृष्ण कुमार ने बताया कि होटल काफी समय से खुला है। स्कूल-कॉलेज के युवक-युवतियां दिनभर यहां आते रहते हैं। कई बार युवक शराब पीकर यहां पर हुड़दंग मचाते हैं। जब भी कॉलोनी के लोग विरोध करते हैं तो बिल्डिंग मालिक और होटल कर्मचारी उनके साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते हैं। यह पुलिस प्रशासन की छवि को भी धूमिल कर रहा है। उन्होंने पुलिस से आह्वान किया कि होटल में छापा डालकर कार्रवाई की जाए।

एक निजी होटल के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने होटल संचालक को बुलाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समरजीत, प्रभारी, पटियाला चौक पुलिस चौकी, जींद

14जेएनडी24: जरुरतमंद महिलाओं को गेहूं के चैक वितरित करते हुए अतिथि। स्वयं

14जेएनडी24: जरुरतमंद महिलाओं को गेहूं के चैक वितरित करते हुए अतिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें