14जेएनडी11-बदमाशों द्वारा घर में खड़ी गाड़ी में की गई तोड़-फोड़। संवाद
जींद। फरैण कलां गांव में दर्जनभर युवक घर में घुसकर फौजी पर तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। फौजी ने भागकर जान बचाई, पर बदमाश गाड़ी और घर के शीशे तोड़ने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। फौजी ने सदर थाना में शिकायत दी है।
फरैण कलां निवासी पवन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। उसने आरोप लगाया कि 13 जनवरी की शाम को गांव के राहुल ने उसके साथ झगड़ा किया था। इसकी शिकायत देने के लिए वह रविवार को सदर थाना गया था। जब वह घर की छत पर था तो उसे शोर सुनाई दिया। उसने देखा कि गांव के ही मदन, विकास, राहुल, बहादुर, पवन, रामभज, राकेश, तरसेम और तीन-चार अन्य तेजधार हथियार लेकर उसके घर में घुस रहे हैं। वह तुरंत पीछे से मकान की दीवार फांदकर भाग गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। उन्हें देखकर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने उसकी गाड़ी के शीशे और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। फौजी ने आरोप लगाया युवक आपराधिक किस्म के हैं।
पुलिस के पास मामले की शिकायत आई है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर को मौके पर भेज दिया था। इस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -ऋषिपाल, प्रभारी, सदर थाना, नरवाना।