फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नसबंदी कराने आई महिला से ओटीए पर छेड़छाड़ के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला नागरिक अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला ने ऑपरेशन थिएटर में तैनात ओटीए पर कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कर्मचारी को डेपुटेशन पर 14 दिन के लिए उझाना भेज दिया गया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को दो दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह सोमवार शाम को ही नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखी लेकिन उस समय ओटी बंद मिला और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे अस्पताल की व्यवस्था और जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को एक महिला नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिए नागरिक अस्पताल आई थी। इसके लिए उसको ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि वहां तैनात ओटीए ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और निजी अंग को गलत तरीके से छुआ। ऑपरेशन के बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलने पर अस्पताल के अधिकारी सक्रिय हुए और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा भी अस्पताल पहुंचीं और ऑपरेशन थिएटर जाकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल तथ्य जुटाने के निर्देश दिए।

आठ सदस्यीय समिति करेगी पूरे मामले की जांच
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली के निर्देश पर गठित समिति में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सुषमलता, आरएमओ डॉ. सुधीर, पैथोलॉजिस्ट डॉ. शिप्रा, डॉ. संतलाल, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सरोज खन्ना, औषधाकार प्रोमिला और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सुनीता दुहन को सदस्य बनाया गया है। समिति महिला और उसके परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों समेत घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

वर्जन
मामले की गहन जांच के लिए समिति बनाई गई है। जांच में कर्मचारी की भूमिका जिस स्तर की सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला मरीजों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ऐसी मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति है। - डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -आशीष कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें