फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की दुर्दशा के लिए अबतक की सभी सरकारें दोषी : कंडेला

Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। देश के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। किसान कर्ज के नीचे दब चुका है। किसानों की इस दुर्दशा के लिए आजतक की सभी सरकारें दोषी हैं। ये बातें सर्वजातीय कंडेला खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व किसान नेता टेकराम कंडेला ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी पर गारंटी कानून बनाना चाहिए। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए तथा किसानों के सभी कर्जे माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू होने पर किसानों को कुछ राहत मिली है और इसे अब छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार किया जाए। अगर केंद्र सरकार इन मांगों को लागू नहीं करती है तो आगामी चुनाव में विरोध का सामना करना पड़ेगा। सभी राजनीतिक दल किसानों के मुद्दों को अपने राजनीतिक एजेंडे में रखते हैं और जो सरकार किसानों की मांग पूरी करेगी उन्हीं की सरकार बनेगी। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश, दिलबाग सिंह, रामलाल, गुरतेज सिंह, विकास भारद्वाज, धर्मवीर, भीरा दालमवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें