फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्वजातीय कंडेला खाप ने की सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा

Fri, 03 Mar 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कंडेला गांव में सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल कंडेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईं-टेंडरिंग के विरोध में धरना दे रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई।
विज्ञापन

प्रधान धर्मपाल कंडेला ने शांतिपूर्ण धरना दे रहे सरपंच व प्रतिनिधियों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की निंदा की। जींद खंड की सरपंच एसोसिएशन की प्रधान प्रीति देवी मनोहरपुर द्वारा कंडेला खाप से समर्थन की अपील पर उनको पूर्ण समर्थन व बढ़-चढक़र सहयोग के लिए आश्वस्त किया। कंडेला खाप की अपनी नारी शक्ति की प्रतीक बहू बेटियों के साथ पंचकूला और जींद सचिवालय में बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज को लेकर बेहद रोष में है। गठबंधन सरकार ग्राम पंचायत को छोटी सरकार बताकर अब प्रतिनिधियों को चोर कह रही है। ऐसा दोगला रवैया बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री नौ मार्च को तय समय पर बैठक करके इसका समाधान निकाले अन्यथा कड़ा फैसला लेने में खाप पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर दयानंद नंबरदार, कर्मवीर लोहचब, नीलम देवी, मुकेश लोहचब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें