फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दंगा निरोधक उपकरण दुरुस्त रहें : आईजीपी

Wed, 04 Feb 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी32: पुलिस लाइन में पुलिस जवानों से मिलते हुए आईजीपी ओपी सिंह। स्रोत : पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक ओपी नरवाल ने मंगलवार को जिला जींद का दौरा कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन जींद में ड्यूटी के लिए गठित दो पुलिस कंपनियों का निरीक्षण किया। दंगा निरोधक संसाधनों व प्रशिक्षण का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आईजीपी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आईजीपी नरवाल ने पुलिस ड्रिल अभ्यास पर विशेष जोर दिया। जवानों की तैयारियों को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी दंगा निरोधक उपकरण दुरुस्त रहें। नियमित अभ्यास के माध्यम से किसी भी गंभीर या आपात स्थिति से निपटने की क्षमता मजबूत की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की तत्परता ही जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सबसे बड़ी ताकत है।
आईजीपी को अधिकारियों ने जिले में लागू सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर की दो कंपनियां सक्रिय हैं। इनमें प्रत्येक में 107 जवान व अधिकारी तैनात हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजीपी की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों, रिस्पांस टाइम, पैट्रोलिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई। आईजीपी ने अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने के प्रयासों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजीपी ओपी नरवाल ने कहा कि जन-सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिला पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम व सजग है। उन्होंने जवानों के मनोबल को बनाए रखने के लिए साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें