फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एआई की दुनिया से रूबरू हुईं अलेवा की छात्राएं

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी13-महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के कार्यालय में मौजूद छात्राएं और स्ट
विज्ञापन
जींद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से यह प्रशिक्षण 25 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। अलेवा विद्यालय की छात्राएं सूचना विभाग की ट्रेनर प्रीति राजपूत के नेतृत्व में अर्बन एस्टेट स्थित संस्था के कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने छात्राओं का स्वागत किया और संगठन की शैक्षणिक, सामाजिक व कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था के मुख्य ट्रेनर एवं एआई विशेषज्ञ मनदीप गुप्ता ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा स्ट्रक्चर और शिक्षा के क्षेत्र में एआई की भूमिका के बारे में बताया।
उन्होंने समझाया कि किस तरह आधुनिक तकनीक पढ़ाई को सरल, प्रभावी और ज्ञानवर्धक बनाने में मदद कर सकती है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को डिजिटल कौशल और तकनीक के व्यावहारिक उपयोग से भी अवगत करवाया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि आज के समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एआई और डिजिटल तकनीक का ज्ञान जरूरी है।
विज्ञापन

ओजेटी प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल है।
इसका उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान संस्था की आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़ भी मौजूद रहीं। संस्था की ओर से विद्यालय के प्राचार्य बलजीत सिंह का छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें