फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सजगता... पंजाब सीमा के साथ लगते गांवों सहित 200 से अधिक स्थानों पर लगे सायरन

विज्ञापन
09जेएनडी29: मोहनगढ़ गांव में पंचायती भवन की छत पर लगाया गया लाउडस्पीकर। ग्राम पंचायत - फोटो : 20 अप्रैल के अंक में बुंदेलखंड पेज पर प्रका​शित खबर की पीडीएफ। संवाद
विज्ञापन
जींद। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते जिले के 200 से अधिक गांवों में सायरन लगवाए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को नागरिक सुरक्षा अभ्यास की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

गांवों में सायरन लगवाने के लिए वीरवार को पत्र जारी हुआ था। इस पत्र में 48 घंटों के अंदर जिले के सभी गांवों में सायरन इंस्टाॅल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया।
जिले में कुछ ही सायरन मिले, लेकिन सरकार के निर्देशों के बाद सीईओ जिला परिषद ने इसके लिए दिल्ली व पानीपत में प्रबंध करवाए। शुक्रवार को दो गाड़ियां पानीपत व दिल्ली भेजकर सभी गांवों के लिए सायरन मंगवाए।
विज्ञापन

इन सायरनों को शुक्रवार सुबह ही लगवाना शुरू कर दिया था। शाम तक 200 से अधिक गांवों में सायरन लगवाए गए। इंस्टाॅल होने के बाद मुख्यालय के साथ वीसी भी हुई और पूरे जिले की सीईओ जिला परिषद से अपडेट ली। सरपंच व प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें