फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साथ रहने, खाने-पीने से नहीं फैलता एड्स

Sat, 14 Jun 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी08: ​शिविर के दौरान एचआईवी की जानकारी देकर जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल और श्री साईं वेलफेयर ने चालक प्रशिक्षण केंद्र और बस अड्डा कार्यशाला में एचआईवी जागरूकता शिविर लगाया। इसमें नागरिक अस्पताल से परामर्शदाता राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र पाल, स्वास्थ्यकर्मी और रोडवेज स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

चालक प्रशिक्षण केंद्र पर आए हुए प्रशिक्षुओं को काउंसलर राजेंद्र सिंह ने हेल्पलाइन 1097 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 115 लोगों की एचआईवी जांच की गई और सभी निगेटिव पाए गए। काउंसलर कहा कि लोगों में एड्स बीमारी को लेकर आज भी भ्रम हैं। यह बीमारी साथ-साथ खाने से, हाथ मिलाने और गले मिलने से नहीं होती है। एचआईवी एड्स केवल एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क से, संक्रमित सिरिंज के प्रयोग से, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से हो सकता है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। बचाव ही इसका इलाज है। जींद, नरवाना, उचाना, जुलाना और सफीदों के नागरिक अस्पतालों में आईसीटीसी (एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र) बनाए गए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति मुफ्त एचआईवी एड्स की जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें