फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई माता अनहोनी को होनी करने में समर्थ : आचार्य

विज्ञापन
01जेएनडी08: माता वैष्णवी धाम में रविवार को अहोई अष्टमी की कथा सुनते हुए महिलाएं। स्रोत: पुजारी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जींद। माता वैष्णवी धाम में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विशेष रूप से सजाए गए मंडप में विराजमान अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि मां एक हैं और उनकी ज्योति भी एक है, लेकिन स्वरूप अनेक हैं। मां अनहोनी को होनी करने में समर्थ हैं। इसलिए उनका एक नाम अहोई पड़ा है। उन्होंने कहा कि मां ही नवदुर्गा और दस महाविद्याओं के विभिन्न स्वरूपों में विराजमान हैं। कार्तिक कृष्ण अष्टमी को श्रद्धा से अहोई माता का व्रत रखने वाली माताओं को यशस्वी संतान का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इसमें संतोष शर्मा, सीमा कोचर, रजनी गांधी, सतीश लखिना, लक्ष्मी लखीना, ममता पसरीजा, कैलाश गोयल, सुनीता शर्मा, मीनू चोपड़ा, किरण पृथ्वी और अनुराधा भोला ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे धाम का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें